{"_id":"6555291d7657a5faca0f3ce8","slug":"naushad-award-lucknow-news-c-13-lko1027-491647-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शान, मिठुन, हरिओम और सुरेश को नौशाद सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शान, मिठुन, हरिओम और सुरेश को नौशाद सम्मान
विज्ञापन
इमरान, माहिरी, प्रियंका, अंतरा का भी होगा सम्मान
अवध फेस्टिवल 30 को, सजेगी संगीत की महफिल
लखनऊ। नवंबर बीतते हुए संगीत से जुड़ी कई मधुर यादें संजोकर जाएगा। 30 नवंबर को अवध फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। एक तरफ जहां संगीत की दुनिया के दमकते सितारों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं संगीत भरी महफिल में बिखरेगा सुरों का जादू।
संयोजक जफर नबी के मुताबिक, इस साल का नौशाद सम्मान जाने माने गायक शान, गदर 2 फेम संगीतकार मिठुन और सितार वादक संगीतकार इमरान खान, गायिका माहिरी बोस के साथ ही गायिका प्रियंका बर्वे, अंतरा नंदी, शायरी व आईआएएस हरिओम और रंग निर्देशक सुरेश शर्मा को दिया जाएगा। वहीं एक होटल में फेस्टिवल की शाम सुरों का जादू बिखरेंगी प्रियंका, माहिरी, अंतरा और अनंदिता।
नौशाद सम्मान समारोह का आयोजन हर वर्ष हुनर क्रिएशंस क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से किया जाता है। अब तक इस सम्मान से विख्यात सरोद वादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, अभिनेत्री हेमा मालिनी, गायिका रेखा भारद्वाज, गायक सोनू निगम, गजल गायक तलत अजीज जैसे कलाकारों को सम्मानित किया जा चुका है।