{"_id":"668331da4cc09bbdbe04f0f4","slug":"nauchandi-express-stopped-for-25-minutes-waiting-for-ganga-gomti-raebareli-news-c-101-1-slko1034-116300-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गंगा गोमती के इंतजार में 25 मिनट रोकी नौचंदी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गंगा गोमती के इंतजार में 25 मिनट रोकी नौचंदी एक्सप्रेस
Tue, 02 Jul 2024 04:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली/ऊंचाहार। जिले से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें सोमवार को काफी विलंब से आई। अर्चना एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की लेटलतीफी ने ज्यादा परेशान किया। गंगा गोमती के इंतजार में नौचंदी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर 25 मिनट कर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
सहरानपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह महज पांच मिनट की देरी से ऊंचाहार स्टेशन पहुंच गई, लेकिन 25 मिनट तक रोकना पड़ा। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पहुंचने पर नौचंदी एक्सप्रेस रवाना हुई। इससे नौचंदी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट हो गई। चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच फर्राटा भरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रस (अप-डाउन) दोनों दो-दो घंटे देर से पहुंची। कानपुर से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज के रास्ते गुजरती है।
स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि गंगा गोमती के इंतजार में नौचंदी ट्रेन देर तक रुकी रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची। उधर, रायबरेली स्टेशन पर जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस पौने चार घंटे विलंब से आई। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल सवा घंटे देर से पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
जुलाई में भी दौड़ेगी समर स्पेशल
रायबरेली। मुंबई सेंट्रल और बनारस के बीच दौडऩे वाली समर स्पेशल ट्रेन के संचालन को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन जुलाई महीने के अंत तक दौड़ेगी। पहले यह ट्रेन जून के अंत तक चलाने का फैसला लिया गया था। गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर चलाई गई इस ट्रेन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली। मुंबई सेंट्रल से यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार और बनारस से प्रत्येक शुक्रवार को चलती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि मुंबई सेंट्रल और बनारस के बीच दौडऩे वाली समर स्पेशल सप्ताह में एक दिन चलती है, जिसका संचालन जुलाई महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।