{"_id":"67a90d69717226dc360fd0f2","slug":"nationalism-won-in-delhi-milkipur-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1070803-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली, मिल्कीपुर में हुई राष्ट्रवाद की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली, मिल्कीपुर में हुई राष्ट्रवाद की जीत
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली विधानसभा का चुनाव जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही यूपी विधानसभा के लिए मिल्कीपुर का उपचुनाव भी। लोकसभा के चुनाव में भाजपा की इस क्षेत्र में पराजय होने पर हिंदूविरोधियों ने प्रचारित कर दिया था कि अयोध्या की जनता राम मंदिर के पक्ष में नहीं है। अब दोनों चुनावों में राष्ट्रवाद विरोधी शक्तियां बुरी तरह पराजित हो गईं और राष्ट्रवाद की जीत हुई है।
उक्त विचार बुद्घिजीवियों ने विचार मंच की ओर से वीरसावरकरनगर में आयोजित ‘चुनाव-परिणाम’ संगोष्ठी में व्यक्त किए। मुख्य वक्ता विश्लेषक सर्वेशचंद्र द्विवेदी ने कहा, जनता ने दिल्ली व मिल्कीपुर के चुनाव में जातिवाद को भूलकर जो एकजुटता दिखाई है। पत्रकार श्याम कुमार ने कहा, योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का परिणाम नजर आ रहा है। इस मौके पर सुविख्यात अर्थशास्त्री प्रो. अम्बिका प्रसाद तिवारी, विश्लेषक हरिप्रकाश ‘हरि’, पत्रकार राजेश राय, समाजसेवी सुशीला मिश्र आदि ने भी अपने विचार रखे।