फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Rehabilitation University students attacked, bikes broken, eight injured

Lucknow News: राष्ट्रीय पुनर्वास विवि के छात्रों पर हमला, बाइकें तोड़ी, आठ घायल

Fri, 06 Feb 2026 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
National Rehabilitation University students attacked, bikes broken, eight injured
शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय का बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र आदित्य मिश्रा घायल वही मौके पर क्षति
लखनऊ। मोहान रोड स्थित राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेक्निक में बृहस्पतिवार को पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रों पर हमला हो गया। पॉलीटेक्निक के एक छात्र शिवा पांडेय की शिकायत लेकर प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर कथित रूप से 40 से 50 पॉलीटेक्निक छात्रों ने धावा बोल दिया। हमले में कई छात्र घायल हो गए और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

पुनर्वास विश्वविद्यालय के बी-फॉर्मा तृतीय वर्ष के छात्र गौरव द्विवेदी का सिर फट गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर आठ टांके लगाए गए। बीकॉम द्वितीय वर्ष के आदित्य मिश्रा के हाथ में चोट आई। बीपीओ प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र हर्षित पांडेय के साथ नाम पूछने के बाद जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आदर्श सिंह के पैर में चोट आई है। पिंक सिटी के रेस्टोरेंट संचालक हिमांशु सिंह और बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अखंड राय भी घायल हुए। अखंड राय की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने एक स्कूटी की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे तीन मोबाइल फोन, एक घड़ी, कीमती चश्मा और करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए। कुछ छात्रों ने तीन वाहनों में आग लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर हालात काबू में किए। इस दौरान उग्र छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पहले एंटी-रैगिंग के डायरेक्टर जय प्रकाश से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव से गुहार लगाई गई, जहां उन्हें बाहर जाने को कहकर केवल पॉलीटेक्निक के एक छात्र से बातचीत की गई।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव के अनुसार, पॉलीटेक्निक के छात्र राहुल के पैर में चोट आई है। अनुराग का सिर फट गया है, जिसे पांच टांके लगाए गए हैं। दोनों घायल हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुनर्वास विश्वविद्यालय के एबीवीपी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मधेशिया के अनुसार, पुनर्वास विश्वविद्यालय के पांच छात्र अपने साथी की मदद के लिए प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे थे। तभी पहले से एकजुट पॉलीटेक्निक के करीब 40–50 छात्रों ने हमला कर दिया।

शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय का बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र आदित्य मिश्रा घायल वही मौके पर क्षति

शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय का बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र आदित्य मिश्रा घायल वही मौके पर क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed