{"_id":"673b25e4fe44574c820dcaeb","slug":"national-pg-college-wo-khamosh-awakein-and-balneeti-get-awards-students-were-honored-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 'वो खामोश आवाज़ें' और 'बालनीति' को मिला पुरस्कार, छात्रों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 'वो खामोश आवाज़ें' और 'बालनीति' को मिला पुरस्कार, छात्रों को किया गया सम्मानित
Mon, 18 Nov 2024 07:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिसेफ के चाभी अभियान एक्शन प्रोजेक्ट में नेशनल पीजी कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीएजेएमसी के छात्रों के प्रोजेक्ट 'वो खामोश आवाज़ें' और 'बालनीति' को द्वितीय पुरस्कार और 'बिलियन ड्रीम अंडर प्रेशर' को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ये तीनों ही टीम नेशनल पीजी कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट वो खामोश आवाज़ें को बीजेएमसी सेकेंड ईयर के छात्र वरुण भट्ट के नेतृत्व में आलोक शुक्ला, गार्गी, दीक्षा गौर और रिशिता मिश्रा ने, प्रोजेक्ट बालनीति को अनामिका मिश्रा के नेतृत्व में शारदा नाग और श्रेया श्रीवास्तव और प्रोजेक्ट 'बिलियन ड्रीम अंडर' प्रेशर को तान्या सिंह के नेतृत्व गरिमा निगम और नितिन मोदी ने पूरा किया। इस एक्शन प्रोजेक्ट में पूरे उत्तर प्रदेश कई टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
एक्शन प्रोजेक्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक टीम को 11,000 रुपए-11,000 रुपए और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम को 5,000 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान यूनिसेफ के उत्तर प्रदेश चीफ ऑफ फील्ड ऑफिस डॉ. जाकारी एडम ने प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ हौसला अफजाई की। वहीं, बीएजेएमसी पांचवें सेमेस्टर के छात्र आशीर्वाद दीक्षित की डॉक्यूमेंट्री 'गोमती सवाल अस्तित्व का' को बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड अवध चित्र साधना फिल्म फेस्टिवल में दिया गया। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन बीबीएयू युनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने किया। पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए और सर्टिफिकेट दिया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट मानवी शर्मा, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, स्टैंडिंग काउंसल, उत्तर प्रदेश, यशस्वी मुकेश सीईओ प्रोजेक्ट 100, ममता चौहान प्रोजेक्ट मैनेजर इंस्टीट्यूट ऑफ आंत्रप्रन्योरशिप डेवलेपमेंट, उत्तर प्रदेश और असिस्टेंट प्रोफेसर सचिन यादव, नेशनल पीजी कॉलेज मौजूद रहे।