फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national pg college

Lucknow News: नेशनल पीजी समेत 13 कॉलेजों में लुआक्मैट से आवेदन शुरू

Sun, 26 Mar 2023 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
national pg college
लखनऊ। राणा प्रताप मार्ग स्थित नेशनल पीजी कॉलेज समेत 13 से अधिक कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय ने प्रवेश से जुड़ी सारी जानकारी और प्रवेश फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.npgc.in पर जारी कर दिया है। साथ ही नए सत्र में प्रवेश के लिए लविवि से संबद्ध महाविद्यालयों ने अपने यहां प्रवेश की गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रो. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की दो हजार से अधिक सीटें हैं। अभी लुआक्मैट के जरिये ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं। पांच अप्रैल से छात्र-छात्राएं कॉलेज से ऑफलाइन फाॅर्म भी ले सकेंगे।
विज्ञापन



इन कॉलेजों में भी तैयारियां तेज

लखनऊ। यूपी बोर्ड, सीबीएसी और आईसीएसी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब विद्यार्थी स्नातक में दाखिला लेने की योजना बना रहे है। इसके लिए शहर के कई महाविद्यालयों ने अपने यहां प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ कॉलेजों ने दाखिलों के लिए तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्री जय नारायण पीजी कॉलेज
चारबाग स्थित केकेसी की प्राचार्य प्रो. मीता शाह ने बताया कि महाविद्यालय में तीन अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कॉलेज की वेबसाइट www.jnpg.org.in शुरू होंगे। प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये होगा। यहां बीए में 1080, बीकॉम 1080, बीएससी 1160, एलएलबी 320, बीकॉम आनर्स 600, बीबीए आईबी 60, एमकॉम 60, एप्लायड इकनॉमिक्स 60, एमएससी फिजिक्स 30, एमएमएसी केमिस्ट्री 30, एमएससी बॉटनी 50, एमए अंग्रेजी 50, एमए सोशोलॉजी 50, एमए हिंदी 60 और बीपीएड में 50 सीटें हैं।



बीएसएनवी डिग्री कॉलेज

चारबाग स्थित बीएसएनवी डिग्री कॉलेज में आवेदन 7 अप्रैल से प्रक्रिया शुरु होगी। प्रो. संजय मिश्र ने बताया कि छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट bsnvpgcollage.co.in पर आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश शुल्क अभी निर्धारित नहीं किया गया है। कोर्स वार सीटें इस तरह हैं। बीए 700, बीएससी 700, बीकॉम 240, एमए हिंदी 60, एमए सोशलॉजी 60 और जूलॉजी की 30 सीटें हैं।



विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज

लाटूश रोड स्थित विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल से प्रस्तावित है। कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.vidyantcollage.org पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही ऑफलाइन फार्म भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश फाॅर्म का शुल्क 700 रुपये है। महाविद्यालय में बीए में 670, बीकॉम 440, एमकॉम में 120 और एमए इतिहास की 60 सीटें हैं।



कालीचरण पीजी कॉलेज

चौक स्थित कालीचरण पीजी कॉलेज में आवेदन के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट https:kcpgclko.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश फार्म का शुल्क 600 रुपये है। महाविद्यालय में बीए में 980, बीकॉम 360, बीबीए 60, बीएससी 240, एमकॉम 60 और एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स में 60 और पीजी में 240 सीटें हैं।




शिया पीजी कॉलेज

डालीगंज स्थित शिया पीजी कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollage.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये है। महाविद्यालय में यूजी और पीजी की 3306 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed