फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National PG and LU entrance exam on the same day, confusion increased in admission

Lucknow News: नेशनल पीजी और लविवि की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन, प्रवेश में उलझन बढ़ी

Wed, 25 Jun 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
National PG and LU entrance exam on the same day, confusion increased in admission
नेशनल पीजी और लविवि की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन, प्रवेश में उलझन बढ़ी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और नेशनल पीजी कॉलेज की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां आपस में टकरा रही हैं, जिससे छात्रों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिन विद्यार्थियों ने दोनों संस्थानों में आवेदन किया है, उनके सामने एक ही समय पर दो अलग-अलग जगह परीक्षा देने की दुविधा खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

नेशनल पीजी कॉलेज ने बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 7, 8 और 9 जुलाई की तारीखें तय की हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय 5 से 12 जुलाई के बीच विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक टकराव आठ और नौ जुलाई को देखने को मिल रहा है। नेशनल पीजी कॉलेज में 8 जुलाई को पहली पाली में बीकॉम और दूसरी पाली में बीकॉम ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा है। लविवि में भी इसी दिन पहली पाली में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स और दूसरी पाली में बीएससी बायो की प्रवेश परीक्षा है। इसी तरह से नेशनल पीजी कॉलेज में नौ जुलाई को पहली बीसीए की प्रवेश परीक्षा है। इसी दिन लविवि में पहली पाली में बीसीए, बीकॉम ऑनर्स और बीवॉक की प्रवेश परीक्षा है। जिनकी तिथियां आपस में टकरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि अगर तिथियों में बदलाव नहीं हुआ, तो उन्हें किसी एक कॉलेज का विकल्प छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने दोनों संस्थानों से समन्वय कर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग की है।

कोट

लविवि की प्रवेश परीक्षा और हमारी तिथियां आपस में न टकराएं। इसके लिए कॉलेज ने एक महीने पहले तिथियां घोषित कर दी थीं। इसके बावजूद उन्होंने परीक्षा कार्यक्रम ऐसा बना दिया कि यह सि्थति खड़ी हो गई।


- प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य नेशनल पीजी

कोट

लविवि में देशभर से छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। प्रवेश समिति ने विचार कर तिथियां तय की हैं। अगर इस संबंध में छात्रों की कोई आपत्ति आती है तो विचार करेंगे।

- डॉ. अनित्य गौरव, प्रवेश समन्वयक लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed