फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national defence university going to start six pg diploma course

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में चलेगी फिटनेस मैनेजमेंट व सेफ्टी, सिक्योरिटी की क्लास

Wed, 10 Aug 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
national defence university going to start six pg diploma course
अक्षय कुमार, लखनऊ। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में नए सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेनाओं के लिए प्रशिक्षित युवा तैयार करने के उद्देश्य से शुरू इस विवि में नए सत्र से फिटनेस मैनेजमेंट, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी जैसे आधा दर्जन पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू हो रहे हैं। पहले साल मेरिट पर ही प्रवेश होंगे और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि के परिसर में कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन

डायरेक्टर इंचार्ज उत्तर प्रदेश नीरज कुमार ने बताया कि डिप्लोमा इन पुलिस साइंस, डिप्लोमा इन फिटनेस मैनेजमेंट (इन सर्विस सिक्योरिटी पर्सन), पीजी डिप्लोमा इन पुलिस साइंस एंड मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड सिक्योरिटी (पूर्व सैनिकों के लिए), पीजी डिप्लोमा इन फिटनेस मैनेजमेंट व डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी (दिव्यांगों के लिए) कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये सभी एक साल के हैं। तीन कोर्सों में 40-40 और तीन में 20-20 सीटें हैं। इनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क ी प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के अनुसार सीटें बढ़ सकती हैं। वहीं, विद्यार्थियाें के रुझान के आधार पर अगले सत्र से स्नातक व परास्नातक के फुल डिग्री कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से इसके लिए तैयार किया जाएगा। कहा कि पुलिस, सीएपीएफ, सशस्त्र बलों (आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा) में कॅरिअर बनाने वाले युवाओं को ट्रेंड करने के लिए शुरू इस कैंपस में बेहतर अवसर मिलेंगे। यह सुरक्षा के अन्य क्षेत्रों में भी भविष्य बनाने का अवसर देेगा।
विज्ञापन

यूपी सरकार देगी पुलिस भर्ती में वरीयता
नीरज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से कोर्स करने वालों को यूपी सरकार पुलिस भर्ती आदि में वरीयता देगी। इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। इससे पहले केंद्र, गुजरात व झारखंड की सरकार भी यहां के छात्रों को पुलिस भर्ती में वेटेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed