{"_id":"6838c70773b5580ade0974d2","slug":"national-college-will-give-direct-admission-to-students-from-saarc-countries-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1227199-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सार्क देशों के छात्रों को सीधे प्रवेश देगा नेशनल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सार्क देशों के छात्रों को सीधे प्रवेश देगा नेशनल कॉलेज
Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश समिति की बैठक का दृश्य। स्रोत ः कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में सत्र 2025-26 से सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के विद्यार्थियों को भी प्रवेश देगा। इन देशों के छात्र बिना प्रवेश परीक्षा दिए सीधे दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए कॉलेज ने 10 प्रतिशत सुपर न्यूमेरिक सीटें आरक्षित की हैं। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई प्रवेश समिति में इसका निर्णय हुआ।
प्रवेश समिति की बैठक में कॉलेज में 18, 19 व 20 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर इन्हें 7,8 व 9 जुलाई करने का निर्णय हुआ। साथ ही आवेदन तिथि में विस्तार करते हुए इसे 31 मई से 15 जून किया गया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रदर्शन कर रहा है। इस सत्र में सार्क देशों के कई छात्रों के आवेदन मिले हैं। इसके बाद इन्हें प्रवेश देने का निर्णय किया गया। ये छात्र सामान्य छात्रों के रूप में ही शुल्क देकर कॉलेज में पढ़ सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की संस्तुति पर अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एडीईपी) पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नए सत्र में वाणिज्य विभाग में स्नातक स्तर पर बीकॉम ई-कॉमर्स और विज्ञान संकाय में बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म होगा। इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। इच्छुक छात्र वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
ये होंगी प्रवेश परीक्षा की नई तिथियां
प्राचार्य ने बताया कि 7 जुलाई को बीए, बीएससी गणित, बीवॉक, (हॉस्पिटल मैनेजमेंट), बीवॉक (होटल मैनेजमेंट), बीवॉक (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी), बीवॉक (ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी), बीवॉक (फिजियोथेरेपी) की प्रवेश परीक्षा होगी।
आठ जुलाई को बीकॉम व बीएससी बायो ग्रुप की प्रवेश परीक्षा होगी। नौ जुलाई को बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीवॉक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ई-गवर्नेंस), बीबीए, बीबीए (डिजिटल बिजनेस), बीवॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंस) और बीएजेएमसी की प्रवेश परीक्षा होगी।
स्कोपस में पेपर प्रकाशित करने पर 75 हजार रुपये मिलेंगे
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में अनुसंधान एवं शोध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को वित्तीय सहायता देकर प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय के स्कोपस श्रेणी में पेपर प्रकाशित होने पर शिक्षकों 75000 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं स्थानीय स्तर पर कॉलेज में प्रतिवर्ष शिक्षकों को शोध प्रोजेक्ट आवंटित किए जाते हैं। इसमें भी उन्हें 3 से 10 लाख तक आर्थिक सहायता दी जाती है।
कई कोर्स के परिणाम जारी
नेशनल पीजी कॉलेज ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर विस्तृत परिणाम देख सकते हैं। जिन कोर्स के परिणाम जारी हुए हैं उसमें बीबीए, बीबीए एमएस, बीवॉक बैंकिंग एवं फाइनेंस व बीकॉम ऑनर्स चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शामिल है।