{"_id":"6047d8608ebc3ec44552f6d8","slug":"nath-jwellars-loot-four-suspected-in-police-custody-lucknow-news-lko5687663113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथ ज्वैलर्स लूटकांड में चार संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथ ज्वैलर्स लूटकांड में चार संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-एच स्थित नाथ ज्वैलर्स के यहां लूटकांड में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने देर रात पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इसकेबाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मंगलवार तड़के आशियाना व पीजीआई इलाके से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनमें से दो की तस्वीर पुलिस ने पीड़ित ज्वैलर्स को दिखाई जिसमें उसने दोनों पर वारदात में शामिल होने का संदेह जाहिर किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
सेक्टर एच स्थित नाथ ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार दोपहर को असलहों से लैस तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाशों ने ज्वेलर्स के बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद 35 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। खुलासे के लिए लगी पुलिस टीमों ने देर रात तक आसपास के कई चौराहों से करीब 55 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिनमें से लुटेरों को बाइक से नाबार्ड चौराहे के पास शनिदेव मंदिर की तरफ जाते हुए देखा गया है। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें लुटेरों की तलाश में उन्नाव व लखीमपुर भी दबिश देने गई हैं।
पुलिस के रडार पर कई मोबाइल नंबर
पुलिस ने वारदात के वक्त दुकान के आसपास सक्रिय कई मोबाइल नंबरों को अपने रडार पर लिया है। उनके कॉल डिटेल निकाले गए हैं। अकेले दुकान में घुसे बदमाश ने मोबाइल पर कॉल कर अपने दो अन्य साथियों को बुलाया था। पुलिस ने इन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है। उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है। वहीं कुछ अन्य नंबरों के बारे में भी जानकारी हसिल की जा रही है। इसमें दुकान पर काम करने वाले पुराने कर्मचारी व ज्वैलर्स के परिचितों के मोबाइल नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन
आरके ज्वैलर्स लूटकांड के बदमाशों की तलाश
प्रभारी निरीक्षक आशियाना परमहंस गुप्ता के मुताबिक, लूटकांड के मामले में पुलिस न दो साल पहले कृष्णानगर के आरके ज्वैलर्स में हुई वारदात से जोड़कर भी देख रही है। आरके ज्वैलर्स में तीन बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पुराने व नए वारदात को एक जैसा मान रही है। वह कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुराने वारदात के बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। कि वह जेल से बाहर हुए हैं या अंदर से गिरोह संचालित कर रहे हैं।