फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naresh patel and bhimrao ambedkar took oath of vidhan parishad

सपा के नरेश उत्तम पटेल और बसपा के भीमराव अंबेडकर ने ली विधान परिषद की शपथ

Wed, 09 May 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 May 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
naresh patel and bhimrao ambedkar took oath of vidhan parishad
शपथ लेते बसपा के भीमराव अंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : amar ujala
विधान परिषद के लिए नव निर्वाचित सपा और बसपा के सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानभवन में सभापति रमेश यादव ने सपा के नरेश उत्तम पटेल और बसपा के भीमराव अंबेडकर को शपथ दिलाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन समेत सपा और बसपा के कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को भाजपा और अपना दल के सदस्यों ने शपथ ली थी। सभापति ने भाजपा के राज्यमंत्री मोहसिन रजा, अशोक कटारिया, अशोक धवन, ठाकुर जयवीर सिंह, बुक्कल नवाब,  यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, सरोजनी अग्रवाल और अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इन सदस्यों के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं, सभापति ने 5 मई को रिटायर हुए सदस्यों का विदाई समारोह भी मंगलवार को ही रखा था। इसमें पहुंचे एकमात्र सदस्य रालोद के चौधरी मुश्ताक को डॉ. दिनेश शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर और सभापति ने माला पहनाकर विदा किया। सपा-बसपा के निवर्तमान एमएलसी विदाई समारोह में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed