फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally in lucknow

जहां भी रहूंगा, लखनऊ का रहूंगा: राजनाथ

Mon, 03 Mar 2014 12:00 PM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in lucknow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लखनऊ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच कहा, लखनऊ मेरे लिए हमेशा खास रहा है।

विज्ञापन


चाहे मैं विधायक रहा, मुख्यमंत्री रहा, या फिर प्रदेश अध्यक्ष। आगे भी इसी तरह से इस शहर का ही होकर रहूंगा।


नरेंद्र मोदी से ठीक पहले उन्होंने अपने भाषण में लखनऊ की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, अलीगंज के बजरंगबली मंदिर का निर्माण मुसलमान शासकों ने करवाया।

विज्ञापन


यहां की गंगा-जमुनी तहजीब की यह मिसाल है। मैं मानता हूं दुनिया में जहां भी रहूंगा लखनऊ का ही रहूंगा। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में 2002 के बाद लगातार जितने प्रहार एक नेता (नरेंद्र मोदी) पर किए जा रहे हैं, ऐसा कभी भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद हीरे को भी प्रहार के बाद अपनी चमक हासिल होती है, कुछ ऐसा ही नरेंद्र मोदी के साथ भी होगा।

राजनाथ ने कहा, अगर राजग की सरकार आएगी तो किसान की फसल की कीमत उपज आने से पहले उसके खेत पर ही तय कर दी जाएगी। अगर पैदावार कम होती है तो भी उसको न्यूनतम मूल्य जरूर दिया जाएगा।


भाजपा जीतेगी 70 सीटें- कल्याण:
सपा की सात, बसपा की आठ, कांग्रेस की चार और राष्ट्रीय लोकदल की एक भी नहीं। यह आंकड़ा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टियों को मिलने वाली सीटों का रहेगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में दोबारा शामिल हुए कल्याण सिंह ने कहा कि, भाजपा की 70 सीटें होंगी। ऐसे में कुल आंकड़ा 89 का हुआ। जबकि, प्रदेश में सीटें 80 ही हैं।


खेल, रेल और तेल में घोटाला: जोशी

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा, केंद्र की यूपीए सरकार ने खेल, रेल और तेल में घोटाला किया। ये सब जेल गए हैं और वहां भी घोटाला करेंगे। इसलिए जरूरत है कि भाजपा की सरकार बने और नरेंद्र मोदी उसके प्रधानमंत्री। इसके जरिये देश समृद्ध बन सकेगा।


देश के बारे में सोचती है बीजेपी: वीके सिंह

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा, भाजपा देश के बारे में सोचती है। इसलिए वे बीजेपी में शामिल हुए हैं। सेना की तरह बीजेपी भी इस वक्त देश के लिए जरूरी है।

जिस तरह से सेना की जरूरत विपदा में पड़ती है, तब कोई चारा नहीं रह जाता है, ठीक उसी तरह से देश आज संकट में है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए दलित नेता उदित राज ने कहा, देश में दलितों के तीन बड़े नेता भाजपा के साथ आए।

खुद वे, बिहार में रामविलास पासवान और महाराष्ट्र में रामदास अठावले भाजपा के साथ हैं। केवल बसपा की मायावती ही अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed