फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal

Lucknow News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.......

Tue, 27 Aug 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 27 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी परंपरागत ढंग से मनाई गई। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मध्य रात श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक जारी रही। इस दौरान कई स्थानों पर रासलीला का मंचन भी हुआ जो श्रीकृष्ण जन्म की छठी तक चलेगा।
विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा सहित जिले के सभी थानों, एसएसबी मुख्यालय भिनगा, राजर्षि ठाकुरद्वारा, ठाकुरद्वारा श्री राधा कृष्ण जी महाराज सहित जिले के कई अन्य प्रमुख मंदिरों व ठाकुरद्वारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जहां देर शाम से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस लाइन में युवा संत सर्वेश जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का गुणगान किया। यहां आयोजित कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने अपने घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का वैदिक रीति रिवाज से पूजा कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर घरों व मंदिरों में भजन कीर्तन व सोहर भी गाए गए। श्री कृष्ण जन्म पर मध्य रात हुई आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री राम जानकी मंदिर परिसर कटरा में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां वृंदावन से आए कलाकारों ने कृष्ण लीला की झांकी प्रस्तुत किया। नगर पंचायत इकौना के कान्हा गौशाला को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा कर यहां मौजूद गोवंशों का पूजन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म की छठी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed