{"_id":"635155170afae41cbb7494e0","slug":"names-of-bus-stands-and-buses-will-be-named-after-revolutionaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाएंगे बस अड्डों और बसों के नाम, प्रस्ताव भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाएंगे बस अड्डों और बसों के नाम, प्रस्ताव भेजने के निर्देश
Thu, 20 Oct 2022 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Oct 2022 07:33 PM IST
सार
अपर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े नगरों से संचालित उप्र परिवहन निगम के बस अड्डों का नामकरण वहां की घटनाओं के प्रमुख क्रांतिकारियों के नाम पर किया जाए।
विज्ञापन
लखनऊ में कमता स्थित बस अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव की कार्ययोजना के तहत प्रदेश में बस स्टेशनों एवं बसों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति नामकरण के प्रस्ताव को निगम को उपलब्ध कराए। वहां से दो सप्ताह के भीतर ये प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेज दिए जाएं।
विज्ञापन
अपर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े नगरों से संचालित उप्र परिवहन निगम के बस अड्डों का नामकरण वहां की घटनाओं के प्रमुख क्रांतिकारियों के नाम पर किया जाए। निगम द्वारा संचालित लंबी दूरी की बस सेवाओं का नामकरण प्रमुख घटनाओं पर किया जाए।
विज्ञापन
पत्र में चौरी-चौरा एक्सप्रेस, मेरठ क्रांति एक्सप्रेस एवं काकोरी ट्रेन एक्सप्रेस आदि का उल्लेख किया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर परिवहन निगम ने बस अड्डों एवं बस स्टेशनों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों के नाम पर किये जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन