फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NAMAZ HOSTEL BHASHA UNIVERSITY

Lucknow News: छात्रावास में नमाज पढ़ी, तीन छात्रों को नोटिस

Thu, 30 Mar 2023 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
NAMAZ HOSTEL BHASHA UNIVERSITY
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में नमाज पढ़ने पर वार्डन ने तीन छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वार्डन कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि 27 मार्च को विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में प्राक्टर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में छात्रावास के प्रथम तल में मेस के ऊपर सार्वजनिक स्थल पर इन छात्रों को नमाज पढ़ते पाया गया। जो कि छात्रावास के नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन


वार्डन डॉ. उधम सिंह ने इन छात्रों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह तीन दिन में वार्डन कार्यालय में आकर लिखित स्पष्टीकरण दें। चीफ प्राक्टर डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि विवि ने फरवरी को आदेश जारी किया था कि विवि परिसर में बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया जाएगा। वार्डन ने तीन छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed