फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Namami Gange and Rural Water Supply Department deployed 9 nodal officers in summer up

नमामि गंगे: यूपी में जलापूर्ति के लिए 9 नोडल अधिकारी तैनात, प्रमुख सचिव ने दिए थे निर्देश; जानें क्या है योजना

Wed, 02 Apr 2025 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार इस बार गर्मियों में बेहतर जलापूर्ति के लिए एक्शन मोड में नजर आ रही है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 9 नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर इन अधिकारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Namami Gange and Rural Water Supply Department deployed 9 nodal officers in summer up
प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में नल से होने वाली जलापूर्ति में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग एक्शन मोड में आ गया है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर गर्मियों में शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। पहले चरण में विभाग के 9 अधिकारियों नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


ये नोडल अधिकारी जिलों में जाकर गर्मियों के दृष्टिगत सभी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही रैडमली (अकास्मिक) गांवों में जाकर जलापूर्ति की समीक्षा करेंगे और ग्रामीणों से जलापूर्ति का फीडबैक लेंगे। इन अधिकारियों की ड्यूटी होगी कि वे जिले के अधिशासी अभियंता और जलापूर्ति से जुड़े सभी अधिकारियों और एजेंसियों के साथ मिलकर गर्मियों के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बैठकें भी करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के मुख्यालय से होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गर्मियों के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर कहीं से भी जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कही कोई खामी मिली, तो वहीं रहकर कराएंगे सुधार
गर्मियों के दौरान बेहतर जलापूर्ति के लिए नोडल बनाए गए अधिकारियों के यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं पर कोई भी खामी मिलती है, तो वहीं पर रहकर उसे दुरुस्त कराकर मुख्यालय को इसकी जानकारी देंगे। साथ ही नोडल अधिकारियों को गांवों में विजिट के दौरान विडियो बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये विडियो मुख्यालय को भेजे जाएंगे। 

कंट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत
अधिकारियों को नोडल बनाए जाने के साथ-साथ राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम पर जलापूर्ति संबंधी किसी भी समस्या के लिए ग्रामीण फोन कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 0522-2239426 रखा गया है। इन शिकायतों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। 

चार चरणों में होगी नोडल अधिकारियों की तैनाती
नोडल अधिकारियों की चार चरणों में तैनाती की जाएगी। अगले चरण में अन्य जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती होगी। जिससे हर जिले में जलापूर्ति को बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed