{"_id":"d01e599cc74e1c0b280a4e5b14ce79f5","slug":"naitik-party-applied-for-jhadu-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की 'झाड़ू' पर किसी और ने ठोका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की 'झाड़ू' पर किसी और ने ठोका दावा
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनाव चिन्ह झाड़ू से धूम मचाकर राजनीति में प्रवेश करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव चिन्ह पर उत्तर प्रदेश में दूसरी पार्टी ने दावा कर दिया है।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में झाड़ू चुनाव चिन्ह से विधानसभा चुनाव लड़ने वाली नैतिक पार्टी ने उत्तर प्रदेश में यही चुनाव चिन्ह आरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग को इसके लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
नैतिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 40 सीटों पर झाड़ू चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ा था।
दिल्ली में आप की सफलता के बाद पिछले दिनों नैतिक पार्टी ने चुनाव आयोग में झाड़ू पर अपना दावा ठोंक दिया है।
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व अवकाश प्राप्त न्यायाधीश चन्द्र भूषण पांडेय ने कहा कि नियमों के अनुसार चुनाव से छह महीने पहले चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसी के तहत उन्होंने झाड़ू पर अपना दावा कर दिया है।
विज्ञापन
नैतिक पार्टी ने इसलिए अपना दावा पहले किया है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में जबरदस्त सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
नैतिक पार्टी के अध्यक्ष ने कहा यदि चुनाव आयोग ने नैतिक पार्टी के दावे को खारिज कर दिया तो वे लोग न्यायालय का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आप यूपी में नैतिक पार्टी से चाहे तो समझौता कर चुनाव लड़ सकती है।