फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naimishnagar scheme will be connected to IIM road

Lucknow News: आईआईएम रोड से जोड़ी जाएगी नैमिषनगर योजना

Fri, 29 Aug 2025 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Naimishnagar scheme will be connected to IIM road
नैमिषनगर योजना का निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
लखनऊ। नैमिषनगर योजना को आईआईएम रोड से जोड़ने के लिए एलडीए 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाएगा। योजना के काम में तेजी लाने के लिए सैरपुर व पलहरी गांव में साइट ऑफिस बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों की 1084 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। 65 किसान सहमति पत्र जमा करा चुके हैं। योजना में आने वाले सैरपुर, पलहरी, उमरभारी, पुरवा आदि गांवों का मुआयना किया गया। योजना के दायरे में आ रही अवैध प्लॉटिंग को जीआईएस तकनीक से चिन्हित कराया गया है। प्रवर्तन की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


कपूरथला कॉम्पलेक्स की होगी मरम्मत
एलडीए वीसी ने कहा, अलीगंज के सेक्टर-जी में आठ हजार वर्गमीटर में बने कॉम्पलेक्स को रि-डिजाइन किया जाएगा। इस कॉम्पलेक्स में आठ ब्लॉक हैं। पुराना निर्माण होने से भवन जर्जर है। कपूरथला कॉम्पलेक्स की भी मरम्मत होगी। वीसी ने कहा कि खरगापुर झील में आने वाले गंदे पानी को शोधित करने के लिए एसटीपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed