फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam will spend one crore rupees on development

एक अरब रुपये से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam will spend one crore rupees on development
नगर निगम का चार अरब रुपये का पुनरीक्षित बजट रविवार को बुलाई गई सदन की बैठक में हंगामे के बीच बिना चर्चा पास हो गया।
विज्ञापन

निगम इसमें से मार्च में एक अरब रुपये विकास कार्याें पर खर्च करेगा जबकि तीन अरब रुपये कर्मचारियों के वेतन-भत्ते और पेंशन आदि पर खर्च किए जाएंगे।
साथ ही कान्हा उपवन में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट को मंजूरी मिल गई है। महापौर ने आश्वासन दिया कि होली पर सभी ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा सदन में जलकल का भी बजट पास हो गया।
नगर निगम के कान्हा उपवन में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट लगाया जाएगा। सदन में लाए गए प्रस्ताव के तहत यह काम भारत बायो एनर्जी लिमिटेड को दिया गया है।
विज्ञापन

प्लांट निर्माण के लिए नगर निगम कंपनी को 7.50 एकड़ जमीन भी देगा। करार के तहत कंपनी यह कार्य 15 साल तक करेगी। इस दौरान कंपनी कान्हा उपवन के गोबर के बदले नगर निगम को सालाना 10 लाख रुपये भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में इन प्रमुख मदों पर इतना होगा खर्च
महापौर कोटा : 16 करोड़
पार्षद कोटा : 51 करोड़
भवन निर्माण मरम्मत : 10 करोड़
सफाई सहित अन्य कार्यों में कार्यदायी संस्था से लगे कर्मचारियों पर : 13 करोड़
कचरा प्रबंधन व अन्य कार्यों मे लगी गाड़ियों के डीजल पेट्रोल पर : 04 करोड़
ईकोग्रीन के संचालन पर : 02 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed