{"_id":"5e1ebfc88ebc3e4b317404dd","slug":"nagar-nigam-will-build-smart-road-from-hazratganj-to-charbagh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हजरतगंज से चारबाग तक बनेगी स्मार्ट रोड, यूं अलग होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतगंज से चारबाग तक बनेगी स्मार्ट रोड, यूं अलग होगी सड़क
Wed, 15 Jan 2020 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम लखनऊ में हजरतगंज से चारबाग के बीच स्मार्ट रोड बनाएगा। इसमें वाहनों के साथ पैदल चलने वालों को भी प्राथमिकता में रखा जाएगा। फुटपाथ, पार्किंग का इंतजाम होगा। वहीं, 30 जनवरी तक 32 चौराहों को भी जाममुक्त बनाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मंगलवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ट्रैफिक सुधार के कामों को प्राथमिकता पर पूरा कराने के लिए कहा। उन्होंने नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी को डेडलाइन भी तय करके दी।
विज्ञापन
मंत्री का कहना है कि ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए चिह्नित 86 चौराहों में से बाकी 41 का भी सर्वे छह मार्च तक पूरा कर लिया जाए। यहां होने वाले कामों के डिजाइन के साथ डीपीआर तैयार हो जानी चाहिए। बैठक में स्मार्ट सिटी में ट्रैफि क सुधार का काम देख रही संस्था अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी (यूएमटीसी) ने नगर विकास मंत्री के सामने प्रजेंटेशन भी दिया।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि शहर में स्मार्ट रोड और अर्बन मोबिलिटी नोड बनाए जाने हैं। संस्था की मदद से नगर निगम 86 चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या का हल निकाल रहा है। इसमें से 45 चौराहों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
Trending Videos
गंज से हुसैनगंज के बीच निर्माण फरवरी से
वहीं, 32 चौराहों की डिजाइन भी तैयार कर संस्था ने नगर निगम को दे दी है। इन पर अब पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस के साथ नगर निगम को काम करना होगा। नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिन चौराहों का सर्वे पूरा हो गया है, उनके डिजाइन और डीपीआर तैयार कर 28 जनवरी तक सभी विभागों के सुझावों को शामिल करते हुए संस्था उपलब्ध कराए। इन पर लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 30 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
नगर आयुक्त ने नगर विकास मंत्री को बताया कि हजरतगंज से चारबाग के बीच स्मार्ट रोड दो भाग में बनाई जा रही है। गंज से हुसैनगंज के बीच स्मार्ट रोड बनाने के लिए टेंडर हो चुका है। 1.7 किमी लंबे इस भाग को पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड बना रही है।
24 जनवरी को निर्माण एजेंसी फाइनल होनी है। फरवरी में यहां निर्माण शुरू हो जाएगा। मंत्री ने अब हुसैनगंज से चारबाग के बीच 2.2 किमी लंबे दूसरे भाग की भी टेंडर प्रक्रिया अगले सप्ताह में शुरू करने के लिए कहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक के अधिकारियों को भी सहयोग को कहा गया है।

41 चौराहों का कल से शुरू होगा अगला सर्वे
कल से शुरू होगा अगला सर्वे
यूएमटीसी ने नगर विकास मंत्री को बताया कि बाकी 41 चौराहों का सर्वे बृहस्पतिवार से संस्था शुरू कर देगी। मंत्री ने हर हाल में छह मार्च तक डीपीआर इन चौराहों के लिए भी तैयार कर देने को कहा है।
यूं अलग होगी स्मार्ट रोड
- जीपीएस तकनीक से लैस अर्बन मोबिलिटी नोड बनेगा, जहां सिटी बसें रुकेंगी।
- बसों के संचालन से लेकर दूसरी सूचनाएं मौसम आदि डिस्प्ले होंगी।
- ट्रैफिक सिग्नल को जरूरत के आधार पर बदलने को सीसीटीवी सर्विलांस लगेगा।
- फुटपाथ, पार्किंग जैसी जरूरतों को भी यहां पूरा किया जाएगा।