फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam suffer 22 lakhs loss every month

ठेका ईईएसएल का और काम कर रहा नगर निगम, 22 लाख की चोट हर महीने

Mon, 21 Dec 2020 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam suffer 22 lakhs loss every month
ठेका ईईएसएल का और काम कर रहा नगर निगम, 22 लाख की चोट हर महीने
विज्ञापन

राजधानी में स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस और उनके जलाने-बुझाने की जिम्मेदारी ठेका कंपनी ईईएसएल की है लेकिन, यह काम भी नगर निगम को करना पड़ रहा है।
इसके लिए कार्यदायी एजेंसी से 300 से अधिक कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं और उन पर हर महीन 22 लाख रुपये से अधिक निगम ही खर्च कर रहा है।
इससे नगर निगम को दोहरा नुकसान हो रहा है। एक तो कंपनी संचालन के नाम पर पैसे ले रही है, दूसरे कार्यदायी संस्था को भी भुगतान करना पड़ रहा है।
करीब तीन साल पहले ईईएसएल कंपनी को मार्ग प्रकाश व्यवस्था के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी शासन के निर्देश पर दी गई थी। इसके बाद कंपनी ने सोडियम और ट्यूब लाइटों की जगह एलईडी लाइटें लगाईं।
इन्हें समय से ऑन-ऑफ करने के लिए कंपनी को ऑटोमेटिक स्विच कंट्रोल सेंटर भी बनाने थे, मगर ऐसा पूरी तरह नहीं हुआ।
कंपनी को शहर में करीब साढ़े पांच हजार ऑटोमैटिक स्विच लगाने हैं, मगर तीन साल में वह करीब दो हजार ही लगा पाई है। जबकि यह काम तीन साल पहले ही पूरा हो जाना था।
विज्ञापन

इसके अलावा मरम्मत में भी लापरवाही की जा रही है। ऐसे में पार्षदों की नाराजगी को देखते हुए नगर निगम को मरम्मत भी करानी पड़ती है।
यह मामला नगर निगम सदन में भी उठ चुका है। अब नगर निगम के अधिकारी ठेका कंपनी के भुगतान में कटौती की बात कह रहे हैं।
हर दिन गाड़ियों पर खर्च हो रहे लाखों
कार्यदायी संस्था से कर्मचारी तैनात करने के अलावा नगर निगम की करीब दर्जनभर गाड़ियां भी मार्ग प्रकाश बिंदुओं की मरम्मत के नाम पर चलाई जा रही हैं। जिन पर हर महीने लाखों रुपये का डीजल खर्च किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि ईईएसएल के कर्मचारी शाम चार-पांच बजे ही चले जाते हैं। ऐसे में जब शाम को स्ट्रीट लाइट नगर निगम को जलानी पड़ती हैं। इस संबंध में जानकारी के लिए ईईएसएल कंपनी के डिप्टी मैनेजर आलोक मिश्रा को फोन किया गया और मेसेज किया लेकिन, उनका जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर ठेका
नगर निगम ने ईईएसएल को ठेका दिया और ईईएसएल खुद काम करने के बजाए दो ठेकेदारों से काम करा रही है। पूरे शहर के मार्ग प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी उसने दो पेटी ठेकेदारों को दी है। सूत्र बताते हैं कि उनके पास इतने कर्मचारी ही नहीं हैं जो समय से काम कर सकें।

बिल में की जा रही कटौती
मार्ग प्रकाश विभाग, मुख्य अभियंता रामनगीना त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग प्रकाश आवश्यक सेवा है और ईईएसएल के कर्मचारी समय से जब काम नहीं करते तो नगर निगम को कराना पड़ता है। इसके कारण ही कार्यदायी के कर्मचारी रखे गए हैं। ईईएसएल की लापरवाही को देखते हुए उसके बिल में उस खर्च की कटौती की जा रही जो काम नगर निगम को अपने कर्मचारियों से कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed