{"_id":"5cf8ce74bdec2207594b285a","slug":"nagar-nigam-imposed-fines-on-using-polythene-in-bhandara-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दिखाई सख्ती, भंडारे में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर वसूला हजारों रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दिखाई सख्ती, भंडारे में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर वसूला हजारों रुपये जुर्माना
Thu, 06 Jun 2019 01:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
money
हाईकोर्ट के आदेश और अपील के बाद भी बड़े मंगल पर भंडारे का प्रसाद देने में प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल के दोना, गिलास, प्लेट व प्लास्टिक के चम्मच के प्रयोग करने पर लखनऊ में नगर निगम ने मंगलवार को थोड़ा सख्ती दिखाई। गोमती नगर, फैजाबाद रोड, लालबाग और कैसरबाग क्षेत्र में कार्रवाई कर 52 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
नगर निगम जोन चार के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भंडारे में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न किया जाए उसको लेकर नगर आयुक्त की ओर से अपील भी जारी की गई थी। पॉलिथीन पर रोक है। हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में आदेश किया है।
ऐसे में प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल से बनी चीजों का इस्तेमाल करना न्यायालय की अवमानना भी है। गोमती नगर और फैजाबाद रोड पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान में आठ जगह छापामारी की गई। पॉलिथीन और गंदगी को लेकर आठ लोगों से 42 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
वहीं जोन एक में कर अधीक्षक राजेश सिंह प्रवर्तन दस्ते के साथ कैसरबाग चौराहा और लालबाग चौराहे के आसपास क्षेत्र में अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों से करीब 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला।