{"_id":"5f9336478ebc3e9bcb6f1b92","slug":"nagar-nigam-gave-pink-rickshaw-trolly-to-50-women-lko-city-news-lko546816638","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक वैन के बाद महिलाओं को पिंक रिक्शा ट्राली की भी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक वैन के बाद महिलाओं को पिंक रिक्शा ट्राली की भी कमान
विज्ञापन
नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए 50 महिलाओं को दीं पिंक रिक्शा ट्रॉली
यूजर चार्ज भी वसूलेंगी, हर महीने मिलेगा छह हजार रुपये मानदेय
पिंक वैन के बाद अब नगर निगम ने मिशन शक्ति के तहत 50 पिंक रिक्शा ट्रॉलियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से जोड़ा है। इनका संचालन भी महिलाओं के हाथों में सौंपा गया है। इन्हें हर महीने छह हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। शुक्रवार को महापौर संयुक्ता भाटिया ने पिंक रिक्शा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि डूडा की स्वयं सहायता समूह के जरिए जरूरतमंद 50 महिलाओं का चयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है। महिलाओं को कूड़ा कलेक्शन के लिए रिक्शा ट्रॉली देने के साथ ही उन्हें यूजर चार्ज वसूलने का अधिकार भी दिया गया है। यह महिलाएं विद्यावती वार्ड के लगभग 5600 घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर डंपिंग पॉइंट पर ले जाकर निस्तारण करेंगी। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हमारा नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहा है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पहले ये कार्य केवल पुरुषों तक ही सीमित हुआ करते थे, पर आज महिलाएं रिक्शा चलाने से लेकर गाड़ियां तक चला रही हैं। इस अवसर पर कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद, विमल तिवारी, बीना रावत, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी व जोनल जोन अधिकारी संगीता कुमारी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।