फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam gave contract for lifting vehicles

नगर निगम ने ठेकेदार को दिया गाड़ियां उठाने का ठेका, अपनी क्रेनें ठेकेदार को सौंपी, हर माह लेगा एक निश्चित रकम

Thu, 11 Feb 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam gave contract for lifting vehicles
ट्रैफिक पुलिस के बाद अब नगर निगम ने भी नो-पार्किंग से गाड़ियों को उठाने का ठेका ठेकेदार को दे दिया है। अपनी नौ क्रेनें भी उसके हवाले कर दी हैं। उसके एवज में ठेकेदार नगर निगम को प्रति क्रेन एक निश्चित राशि देगा। क्रेनों के संचालन पर आने वाला खर्च और ड्राइवर का वेतन भी ठेकेदार ही देगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन की ओर आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम अभी मुंशीपुलिया, फन मॉल, पत्रकारपुरम, चाइना बाजार रोड, लालबाग, हजरतगंज, सहारा गंज के आसपास नो-पार्किंग से गाड़ियों को उठाने का काम कर रहा था। उनका संचालन भी अब नगर निगम ने निजी फर्म मैसर्स ट्रीनिटी सर्विसेज को दे दिया है। इसके एवज में ठेकेदार नगर निगम को प्रति क्रेन प्रति माह 50 हजार रुपये देगा। इसके अलावा ठेकेदार जो अपनी आठ क्रेनें चलाएगा उसके एवज में वह 30 हजार रुपये महीना नगर निगम को देगा।
विज्ञापन

आय से अधिक हो रहा था संचालन पर खर्च
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि नौ क्रेनों के संचालन पर नगर निगम का जितना खर्च आ रहा था, उससे कम आय थी। इसके अलावा क्रेन कम होने से नगर निगम सभी जगह अभियान भी नहीं चला पा रहा था। उसको देखते हुए निजी फर्म को ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेेके में ये रखी गईं शर्तें :
- सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक क्रेनें चलाई जाएंगी।
- चार पहिया का एक हजार और दो पहिया का तीन सौ रुपये नो-पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।
- क्रेन से गाड़ी उठाने के दौरान गाड़ी में किसी तरह का नुकसान होने पर उसकी भरपाई ठेेकेदार करेगा।
- नगर निगम के बूथ से ही क्रेनों का संचालन करना होगा।
- क्रे न संचालन का रूट चार्ट देना होगा।
एक साल के लिए ठेका दिया गया है। नगर निगम के पास पर्याप्त क्रेनें नहीं थीं। ऐसे में पूरे शहर में अभियान भी नहीं चल पा रहा था। नो-पार्किंग से गाड़ियों को उठाने में कर्मचारियों की लापरवाही भी दिखी। इस सबके चलते निजी फर्म को काम दिया गया है। यदि वह गड़बड़ी करेगी तो काम वापस ले लिया जाएगा।
- अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed