{"_id":"5a1c4806a5d2426d1feaaee9148a127e","slug":"nagar-nigam-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन से दर्ज होगी शिकायत और होगा तुरंत समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन से दर्ज होगी शिकायत और होगा तुरंत समाधान
प्रवेंद्र/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रहने वाले करीब 30 लाख लोगों को अब सड़क, सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल और सीवर आदि की जनसमस्याओं के निदान को लेकर नगर निगम और जलकल विभाग तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
जल्द ही शहरवासी घर बैठे ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
इसके लिए नगर निगम जल्द ही हाईटेक कंट्रोल शुरू करने जा रहा है जो बनकर तैयार हो गया है।
यहां पर शिकायतें ऑनलाइन के साथ ही फोन से भी दर्ज होंगी। इसके लिए वेबसाइट तैयार हो गई है उसे ट्रायल के लिए खोल भी दिया गया है।
शिकायतों का तय समय में निराकरण किया जाएगा। इसके लिए समस सारिणी भी बनाई गई है। तय समय में निराकरण न होने पर अधिकरियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
यह हाईटेक कंट्रोल 24 घंटे सातों दिन काम करेगा। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतें सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी तक तत्काल पहुंचे इसके लिए साफ्टवेयर में मैसेज सिस्टम बनाया गया है।
विज्ञापन
इससे शिकायत दर्ज होते ही शिकायत कर्ता को एक आईडी नम्बर मिल जाएगा और सम्बंधित कर्मचारी अधिकारी को शिकायत का मैसेज मोबाइल पर जाएगा।
शिकायत का निदान होने के बाद सम्बधित अधिकारी-कर्मचारी को वेबसाइट पर दर्ज भी करना होगा। इसके लिए अधिकारियों को अपने मोबाइल से मैसेज भेजना होगा।
ऑनलाइन के अलावा कंट्रोल रूम में फोन से भी शिकायत दर्ज होंगी। इसके लिए फोन नम्बर जारी किया जाएगा।
जिसके जरिए भी शिकायत दर्ज होंगी। इसके लिए कंट्रोल रूप पर एक कर्मचारी की ड्यूटी शिफ्टवार हमेशा रहेगी।
अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया जनशिकायत दर्ज करने करने की नई व्यवस्था किसी भी दिन शुरू हो जाएगी।
इसके लिए अलग से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर जो शिकायतें दर्ज होंगी उनकी निगरानी आसानी से की जा सकेगी।
सभी अधिकारियों को एक पासवर्ड दिया जाएगा। जिससे वह अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों को देख सकेंगे और यह जान सकेंगे कितनी निस्तारित हुईं।
इसी तरह नगर आयुक्त के पास जो पासवर्ड होगा उससे वह सभी विभागों की शिकायतों की क्या स्थिति है, यह जान सकेंगे।