{"_id":"667be8c91cb988868708ca2b","slug":"nagar-nigam-acquire-the-land-worth-200-crore-in-jankipuram-lucknow-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सहारा स्टेट में दो अरब की जमीन से हटाया कब्जा, नगर निगम ने अपना बोर्ड लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सहारा स्टेट में दो अरब की जमीन से हटाया कब्जा, नगर निगम ने अपना बोर्ड लगाया
Wed, 26 Jun 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:39 PM IST
सार
कॉलोनी में 20 साल से करीब 11 बीघा जमीन लावारिस पड़ी थी। इस पर लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से निर्माण कर लिए थे। जमीन की कीमत करीब दो अरब रुपये थी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट कॉलोनी के अंदर पड़ी 11 बीघा सरकारी जमीन से कब्जा हटाकर नगर निगम ने उस पर अपना बोर्ड लगा दिया है। इस दौरान निगम की टीम को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। यह जमीन करीब 20 साल से लावारिस हालत में पड़ी थी। इस पर कॉलोनी के लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से निर्माण भी कर लिए थे। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब दो अरब रुपये है।
नगर निगम के नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि जानकीपुरम में सहारा स्टेट को विनिमय में जमीन दी गई थी। इसमें सहारा ने अपनी जमीन तो बेच दी, लेकिन नगर निगम की जमीन भी उसके परिसर में थी। वहां तक जाने का अलग से कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में कॉलोनीवालों ने उस पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। किसी ने गैराज बना लिया था तो कोई कुत्ता पाल रहा था।
ये भी पढ़ें - अयोध्या में बारिश का कहर... फिर धंसा रामपथ, कई इलाके जलमग्न हुए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, लेखपाल और क्लर्क जैसी पोस्ट पर होने जा रही हैं 13 हजार भर्तियां
कई लोगों सब्जी उगा रहे थे। सभी कब्जों को हटा दिया गया। यह जमीन बहुत कीमती है। यहां जमीन का रेट पांच हजार रुपये वर्गफीट चल रहा है। तहसील की टीम के साथ संयुक्त रूप से जांच करने के बाद नगर निगम का बोर्ड भी मौके पर लगाया गया है।