फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagaland's gang's network is spread in many districts

Lucknow News: नगालैंड के गैंग का कई जिलों में फैला है नेटवर्क

Mon, 20 Nov 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nagaland's gang's network is spread in many districts
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर दो शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में गिरफ्तार प्राॅपर्टी डीलर बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला कि फर्जीवाड़ा कर शस्त्र लाइसेंस बनवाने वाले नगालैंड के गैंग का यूपी के कई जिलों में नेटवर्क है। इस गैंग ने कई लोगों के नगालैंड से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर संबंधित जिलों में ट्रांसफर कराए हैं। एसटीएफ अब प्रॉपर्टी डीलर को रिमांड पर लेकर नगालैंड के गैंग व फर्जीवाड़ा कर शस्त्र लाइसेंस बनवाने वालों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक आरोपी बृजेश ने जो जानकारियां दी हैं, उनकी पुष्टि कराई जा रही है। बृजेश ने कुबूला कि शस्त्र लाइसेंस बनवाने वाले नगालैंड के मददगार की मौत हो चुकी है। चार साल पुराना काॅल रिकार्ड मिलना मुश्किल है, इससे बृजेश की इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। लखनऊ के डीएम कार्यालय के शस्त्र अनुभाग के कर्मचारियों से कई दस्तावेज मांगने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह के नगालैंड से बने शस्त्र लाइसेंस के मामले में शस्त्र अनुभाग के कर्मचारियों पर फाइल गायब करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बृजेश से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नगालैंड में फर्जी दस्तावेज से शस्त्र लाइसेंस बनवाने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। ये लोग अलग-अलग प्रदेशों के लिए काम कर रहे हैं। एक से दो लाख रुपये लेकर ये लोग खुद ही फर्जी दस्तावेज तैयार कराते हैं। एसटीएफ के हत्थे चढ़े बृजेश की गाड़ी पर विधायक का सचिवालय वाहन पास लगा था। पास के बारे में उसने कोई सही जवाब नहीं दिया था। हालांकि चर्चा है कि बृजेश पहले एक विधायक का बेहद करीबी था।
बृजेश की गिरफ्तारी के संबंध में कैसरबाग थाने में केस दर्ज किया गया है। कैसरबाग पुलिस सोमवार को सचिवालय जाकर पास के बारे में जानकारी एकत्र करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed