{"_id":"63d030d563c290348419d8c6","slug":"na-na-news-c-13-1-64349-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बंदियों की सजा माफ करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बंदियों की सजा माफ करने की संस्तुति
Wed, 25 Jan 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने मंगलवार को अच्छे आचरण के चलते आधी सजा काट चुके दो बंदियों की सजा माफ करने की संस्तुति की है। इसके लिए उन्हें शासन को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में निरुद्ध बंदी हरी मौरा (68) निवासी थाना जैतपुर जिला अंबेडकरनगर को 21 दिसंबर 2018 को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। वे वर्तमान में 50 प्रतिशत सजा भुगत चुके हैं। वहीं सुरेश (51) निवासी चरावां थाना तारुन जिला अयोध्या को 24 मार्च 2018 को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। इन्होंने दो तिहाई सजा काट ली है। दोनों के अच्छे आचरण को देखते हुए शासन को पत्र लिखकर सजा माफ करने की संस्तुति की गई है।