फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   N D tiwari needs one year to vacant his bunglow.

एनडी तिवारी ने भी बंगला खाली करने के लिए मांगा एक साल का समय, स्वतंत्रता सेनानी होने का दिया तर्क

Fri, 25 May 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
N D tiwari needs one year to vacant his bunglow.
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala

सरकारी आवास खाली करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने एक साल और पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी ने भी एक महीने का समय मांगा है। एनडी तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने मुख्ममंत्री को पत्र लिखकर तिवारी के गंभीर रूप से बीमार होने, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को देखते हुए आवास को खाली करने के लिए कम से कम एक साल का समय देने की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं अम्मार रिजवी ने भी 20 जून तक गौतमपल्ली स्थित आवास में रहने की अनुमति मांगी है। उज्जवला ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि एनडी तिवारी को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री 1-माल एवेन्यू बंगला आवंटित है। चूंकि एनडी तिवारी ब्रेन स्ट्रोक के चलते नई दिल्ली के एक अस्पताल में पिछले 8 महीने से भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह नहीं कहा जा सकता कि कब क्या हो जाए?
विज्ञापन


उज्जवला ने कहा कि मैं भी कई माह से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रही हूं और अवसादग्रस्त हूं। ऐसी विकट और अनिश्चितता की परिस्थितियों में पुत्र शेखर तिवारी पर हम दोनों की देखभाल का दायित्व है। ऐसे में हम में से किसी का भी दिल्ली से लंबे समय तक अनुपस्थित रह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सीएम हैं तिवारी
डॉ. उज्जवला ने कहा है कि स्वतंत्रता से पहले और आजादी के बाद देश के लिए एनडी तिवारी द्वारा किए गए संघर्ष व महत्वपूर्ण योगदान के बारे में सभी जानते है। पूर्व मुख्यमंत्रियों में वे एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी है। तिवारी द्वारा की गई देश की सेवा का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि उनके पास अपना कोई भी आवास नहीं है।

लखनऊ से संचालित है विकास फाउंडेशन

N D tiwari needs one year to vacant his bunglow.

उन्होंने सीएम को यह भी अवगत कराया है कि तिवारी द्वारा स्थापित पंडित नारायण दत्त तिवारी सर्वजन विकास फाउंडेशन का कार्यालय 1-माल एवेन्यू, लखनऊ सें संचालित है। उन्होंने आग्रह किया है कि इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए एनडी तिवारी को आवंटित सरकारी आवास को रिक्त करने के लिए कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाए।

अम्मार ने कहा, ईद के बाद खाली कर दूंगा आवास
अम्मार रिजवी ने भी मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, पिछली बार आपसे हुई मुलाकात में आपने अगले आदेशों की प्रतीक्षा तक 11, गौतमपल्ली आवास में रहने के लिए कहा था। उसी के अनुसार मैं आवास में रह रहा हूं। राज्य संपत्ति विभाग के कुछ लोग कहा कि 23 मई तक आवास खाली कर दूं, अन्यथा 24 मई को आवास खाली कराया जाएगा। इतने अल्प समय में आवास को खाली करना संभव नहीं है।

रिजवी ने कहा है कि 6 जून को अमेरिका के नए राजदूत 11-गौतमपल्ली आवास पर रात्रि भोज में आ रहे हैं। मैंने पहले ही मौखिक रूप से राज्य संपत्ति विभाग को सूचना दे दी थी कि मैं ईद के बाद 20 जून को मकान खाली कर दूंगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि 20 जून तक उन्हें आवास में रहने की अनुमति दी जाए क्योंकि ईद पर बहुत लोग मिलने के लिए यहां आते हैं। रिवजी ने कहा है कि रमजान के इस महीने में मकान को जबरदस्ती खाली कराने से अच्छा संदेश भी नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed