{"_id":"9ecc6a77813d71e704b674ec8a1a6c68","slug":"mysterious-death-of-couple-stunnes-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकम्मल होने से पहले ही 'मोहब्बत' की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकम्मल होने से पहले ही 'मोहब्बत' की मौत
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Aug 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से सटे मलिहाबाद जिले में रक्षाबंधन के दिन एक प्रेमी युगल का प्यार मुकम्मल होने से पहले ही रहस्यमयी अंदाज में खत्म हो गया।
विज्ञापन
17 अगस्त से फरार प्रेमी युगल की लाश गांव सुगरौला में आम के एक बाग में लटकती पाई गई।
पुलिस के मुताबिक, लड़की के चचेरे भाई ने बुधवार सुबह मामले की सूचना दी। हालांकि, शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है।
पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की के घर वालों ने लड़के के खिलाफ लड़की भगाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, लड़के के परिजन इसे हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि थाना अतरौली, हरदोई का लड़का युवती का रिश्तेदार ही था। लड़की के जीजा का ही छोटा भाई होने की वजह से परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
शायद यही वजह रही कि दोनों ने घर से भागने का फैसला किया, लेकिन दोनों का आम के बाग में फांसी से लटककर आत्महत्या करना संदेहास्पद लग रहा है।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।