{"_id":"5de25e868ebc3e547a44ac7f","slug":"muzaffarnagar-sdm-vijay-kumar-suspended-for-saving-accused-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी लेखपाल को बचाने में मुजफ्फरनगर के डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी लेखपाल को बचाने में मुजफ्फरनगर के डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार निलंबित
Sat, 30 Nov 2019 05:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। कुमार मुजफ्फरनगर में डिप्टी कलेक्टर हैं। सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में गलत तरीके से दिए गए पट्टे के एक मामले में आरोपी लेखपाल को पूर्व में निलंबित किया गया था। बाद में उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
मामले की जांच एसडीएम विजय को दी गई। आरोप है कि विजय ने जांच में प्रमाणित आरोप को भी आंशिक कर दिया जिससे आरोपी कर्मियों को लाभ मिल गया। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शासन ने विजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन