{"_id":"6480c963336b4493270ee729","slug":"mutual-transfer-opportunity-for-7500-teachers-raebareli-news-c-13-1-277122-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 7500 शिक्षकों को परस्पर तबादले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 7500 शिक्षकों को परस्पर तबादले का मौका
Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय स्कूलों में जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के करीब 7500 शिक्षकों को परस्पर तबादले का मौका मिला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल शुरू हो गया है। पांच साल से अधिक सेवा वाले शिक्षकों को ही इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा। आवेदन के दौरान मोबाइल पर आने वाली ओटीसी को संबंधित शिक्षकों को साझा करना होगा। ऐसा न करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।
बीएसए शीवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तबादले के इच्छुक शिक्षक मानव संपदा की आईडी व पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर से आवेदन कर सकते हैं। सारी सूचना भरने के बाद शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी आएगी, जिसे निर्धारित स्थान पर भरने के बाद ही आवेदन लॉगिन होगा। रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की गड़बड़ी के लिए शिक्षक जिम्मेदार होंगे। शिक्षक जिसके साथ पारस्परिक तबादले के आवेदन करेंगे, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे तो संबंधित के पास ओटीपी जाएगा। ओटीपी साझा करने पर और निर्धारित स्थान पर भरने के बाद तबादला मान्य होगा। किसी तरह के फर्जी अभिलेख पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है। बीएसए ने बताया कि पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में डीआईओएस, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी की टीम निर्णय लेगी। परस्पर तबादले उसी पद के शिक्षक के ही बीच होगा। ऐसा न करने पर आवेदन निरस्त हो जाएगा। आवेदन करने के 15 दिन के अंदर शिक्षकों को आवेदन की हॉर्डकापी बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। एक माह के अंदर जांच और कमेटी अपनी संस्तुति देगी। आपत्तियों को सुनने का मौका भी शिक्षकों को दिया जाएगा। ग्रीष्म या शीतकालीन अवकाश में ही परस्पर तबादले के आदेश जारी किए जाएंगे।