{"_id":"587c6bec4f1c1bd103efeb8a","slug":"muslim-couple-wedding-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में बजी शहनाई, पुलिसवाले बने बाराती, जानें ये अनोखा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में बजी शहनाई, पुलिसवाले बने बाराती, जानें ये अनोखा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कोतवाली रविवार रात शहनाइयों से गूंज उठी और बाराती पुलिसवाले बने। यह वाकया कोतवाली वजीरगंज में देखने को मिला, जहां युवती ने काजी को बुलाकर कोतवाली में निकाह पढ़वाया। इस शादी को देखने के लिए मजमा लग गया। परिवारीजन हंसी-खुशी बहू को लेकर वापस चले गए।
पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज क्षेत्र के एक डॉक्टर की क्लीनिक पर काम करने वाली युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह इंस्पेक्टर विजय सेन युवक-युवती व परिवारवालों को कोतवाली बुलाया। कोतवाली में दोनों परिवारों के बीच सुबह से शाम तक पंचायत चलती रही। आखिर में जेल जाने के डर से युवक देर शाम साढ़े सात बजे शादी के लिए राजी हो गया।

कोतवाली में बंटी मिठाई
घरवालों ने जताया आभार
- फोटो : amar ujala
युवती ने काजी एस वसीम को बुलाकर कोतवाली में रात साढ़े आठ बजे निकाह कराया। कोतवाली में शहनाई गूंजी और पुलिसवाले बाराती बनकर खड़े रहे।
दुल्हा-दुल्हन ने पुलिसकमियों का आभार जताते हुए कोतवाली में मिठाई बांटी। इस शादी को देखने के लिए आस पास लोगों का हुजूम पड़ा था। इंस्पेक्टर विजय सेन ने बताया कि युवक-युवती शादी के लिए राजी हो गए थे।
दुल्हन ने बताया कि इंस्पेक्टर विजय सेन की संजीदगी से दो जिंदगी खराब होने से बच गईं। इंस्पेक्टर ने युवक को दबोचकर कोतवाली में सुलह के लिए बैठाया था। दोनों परिवारीजनों को बुलाकर घंटों पंचायत की और आखिर में युवक शादी के लिए राजी हो गया। बताया कि पुलिसवाले दोनों घरवालों के लिए फरिश्ते बन गए।