{"_id":"690bb90b6f24d23616059128","slug":"music-teacher-sexually-exploited-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-knp1002-1458273-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: म्यूजिक टीचर ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: म्यूजिक टीचर ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
Thu, 06 Nov 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने संगीत टीचर सिंधुनगर निवासी नीरज वर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली छात्रा कृष्णानगर में किराये पर रहती है। छात्रा का आरोप है कि मूल रूप से रायबरेली निवासी नीरज वर्मा सिंधुनगर में किराये पर रहकर संगीत शास्त्र की पढ़ाई कर रहा है। नीरज घर पर ही संगीत की कोचिंग भी चलाता है। छात्रा ने कुछ वक्त पहले नीरज की कोचिंग जॉइन की थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। दो दिन पूर्व पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही तो उसने दूसरी जाति का होने के कारण शादी से इन्कार कर दिया। इस पर उनके बीच काफी विवाद हुआ। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकाया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत कृष्णानगर कोतवाली में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीरज वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।