फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murderous attack on a young man near the police booth, the miscreant absconded after looting the chain

Lucknow News: पुलिस बूथ के पास युवक पर कातिलाना हमला, चेन लूटकर बदमाश फरार

Sun, 27 Aug 2023 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on a young man near the police booth, the miscreant absconded after looting the chain
काकोरी। दुबग्गा में कानपुर बाईपास तिराहे पर पुलिस बूथ के पास शनिवार रात युवक शफीक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

खून से लथपथ युवक गिर पड़ा और बदमाश उसकी चेन लूटकर फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ठाकुरगंज थाने में लूट की एफआईआर दर्ज की गई है।
दुबग्गा के राजा विहार निवासी शफीक ठाकुरगंज स्थित एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। रात करीब आठ बजे वह बाजार गया था।
कानपुर बाईपास तिराहे के पास जंगल में लघुशंका करने चला गया। पास में पुलिस बूथ भी है। इसी दौरान एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू पेट में मारा और चेन लूट कर भाग निकला। मोबाइल भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटना की जानकारी पर ठाकुरगंज व दुबग्गा थानों की पुलिस पहुंची और काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रहीं। आखिर में ठाकुरगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया जांच में पता चला कि पीड़ित से हमलावर ने पहले मोबाइल फोन मांगा और फिर चाकू से हमला कर दिया। बाद में पीड़ित ने चेन लूट की बात बताई। केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed