फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of senior citizen

लखनऊ में सोते बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर पत्थर से कूंचकर मार डाला

Sat, 28 Aug 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Murder of senior citizen
महादेव की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : ??? ?????
राजधानी के निगोहां थानाक्षेत्र के रंजीतखेड़ा में बृहस्पतिवार देर रात चारपाई पर सो रहे महादेव लोधी (77) की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

वह खेत में बने मकान के बाहर सो रहे थे। हत्यारों ने महादेव के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। शुक्रवार सुबह चारपाई पर पति का खून से लथपथ शव देख शांति की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई।
सूचना पर मायके पहुंची महादेव की बेटियों बिटाना व श्वेता ने छोटे भाई गया प्रसाद की पत्नी केतकी पर पिता की हत्या का आरोप लगाया।
बिटाना ने बताया कि मां के इलाज के लिए महादेव पांच बिस्वा जमीन बेचना चाह रहे थे। केतकी इसका विरोध कर बंटवारा का दबाव बना रही थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसे लेकर ही केतकी ने भाड़े के बदमाशों से पिता की हत्या करा दी।
विज्ञापन

शांति के मुताबिक, बड़ा बेटा जगदेव गांव में बने घर में परिवार संग रहता है। जबकि छोटा बेटा शहर में रहता है। शांति का इलाज चल रहा है।
बताया कि बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद छप्पर के नीचे पति चारपाई में सोए थे। जबकि वे दवा खाने के बाद पास की चारपाई पर सो गईं। देर रात बदमाशों ने महादेव के मुंह में गमछा ठूंसा और पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो पति का खून से लथपथ शव देखा। सूचना के बाद निगोहां के एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सैयद नईमुल हसन मौके पर पहुंचे।
चेहरे व निजी अंगों पर चोट के निशान मिले
एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, महादेव के चेहरे व निजी अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। चारपाई से कुछ दूरी पर खून से सना पत्थर भी मिला। खोजी कुत्ता कुछ दूर घूमने के बाद वारदात स्थल आ गया। लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।
अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार ने निरीक्षण कर परिवारीजनों से पूछताछ की। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, जगदेव की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले उन्होंने घटना स्थल पर पीली पट्टी से घेरा न बनाए जाने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप को जमकर फटकार लगाई।
जमीन के विवाद सहित कई बिंदु पड़ताल में शामिल
पुलिस की टीमों ने जमीन विवाद सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस की पूरी तफ्तीश जमीन विवाद के बिंदुओं पर टिक जा रही है। क्योंकि महादेव का गांव के ही राम आसरे से भी दो बिस्वा जमीन को लेकर चार वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसे लेकर भी पुलिस हत्या का शक जता रही है। वहीं, महादेव के छोटे बेटे की पत्नी केतकी पर शक गहराता जा रहा है।

ऐसी गहरी नींद कि पति की चीख भी न सुन सकी
शरीर से एकदम दुर्बल मृतक की पत्नी शांती रोते हुए कहती रही कि बगल में ही सो रही थी। ऐसे रोज आहट मिलते ही जगकर पति से कहती थी कि देखो कोई आया क्या? लेकिन बीती रात को मैं न जाने कैसे इतनी गहरी नींद में सो गई कि चीख न सुन पाई। अगर लग जाती तो चीखने-चिल्लाने पर शायद उनकी जान बच जाती।

निगोहां में बुजुर्ग महादेव की सोते वक्त हत्या कर दी गई।

निगोहां में बुजुर्ग महादेव की सोते वक्त हत्या कर दी गई। - फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed