फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of old man by youth

नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग को ईंट से कूंचकर मार डाला

Tue, 01 Sep 2020 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
murder of old man by youth
मड़ियांव के छठा मील के पास स्थित सैरपुर गांव निवासी पृथ्वी पाल (70) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात को नशे में धुत छोटू उर्फ मसाले ने अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पूछताछ कर रही हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, सैरपुर निवासी सोमवार रात करीब 11:00 बजे छोटू पृथ्वीपाल के घर पहुंचा और उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बिगड़ता गया और नशे में धुत छोटू ने ईंट से पृथ्वी पाल को कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना गांव में जैसे फैली तो हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने नशे में धुत संदीप को दबोच लिया। वहीं पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों से बातचीत करने पर जानकारी मिली है कि दोनों के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed