फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of mother and daughter in amethi

देवर ने भाभी और भतीजी को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, बस इतनी सी बात पर हुआ था विवाद

Sat, 14 Apr 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Apr 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
murder of mother and daughter in amethi
- फोटो : डेमो
अमेठी के  फुरसतगंज इलाके में  गुरुवार की रात एक युवक ने अपनी भाभी और भतीजी के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। देवर और भाभी के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


फुरसतगंज के खैरहना ग्राम पंचायत सूबेदार गांव में मोहम्मद रजा की जमीन है, जिसका बंटवारा उनके बड़े बेटे मो. जब्बार व उसके छोटे बेटे मो. सिद्दीक़ के बीच हो चुका है। सिद्दीक का कहना था कि उसे जमीन का कम हिस्सा मिला है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों भाइयों में कई बार विवाद हुआ। थाना फुरसतगंज में पुलिस ने दोनों भाइयों  के बीच सुलह भी कराई थी। गुरुवार की रात  सिद्दीक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान में सो रही भाभी आमिना (45) व भतीजी आफ़रीन (17) पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिलाया न्याय का भरोसा

murder of mother and daughter in amethi
मां-बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। पड़ोसियों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई। वहां पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गयी।

मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी बीसी दुबे व क्षेत्राधीकारी तिलोई व फुरसतगंज प्रभारी ने हालात का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed