फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of man near police station

पुलिस चौकी के पास गोलियां बरसाकर युवक की हत्या

Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
murder of man near police station
लखनऊ। ठाकुरगंज की रिंग रोड चौकी के पास प्रॉपर्टी डीलर सुशील यादव व उसके साथियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर विपिन विश्वकर्मा (24) की हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर ने विवाद निपटाने के बहाने उसे ऑफिस बुलाया था, जहां झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ। प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने विपिन के सिर पर दो गोलियां मारीं और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। विपिन के बड़े भाई नितिन ने सुशील, रिशू यादव व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर कराई। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि दुबग्गा के माधोपुर का विपिन प्रॉपर्टी का काम करता था। सुबह नौ बजे वह सूरज रावत के साथ घर से बाइक लेकर कनक सिटी के पास प्लॉट देखने की बात कहकर निकला। इलाके के लालाबाग रमना का सुशील यादव भी कनक सिटी के पास प्लॉटिंग कर रहा है। दोनों में जमीन को लेकर पहले से विवाद था। रविवार को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और सुशील ने विपिन की पिटाई कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। मंगलवार दोपहर उसने विपिन को कॉल कर मोबाइल फोन ले जाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विपिन उसकी साइट के ऑफिस पहुंचा, जहां सुशील के अलावा उसका भतीजा रिशू व दो अन्य लोग थे। बातचीत के दौरान दोनों में झगड़ा होने लगा। विपिन व उसके साथ मौजूद सूरज रावत, अविनाश व अन्य दोस्तों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष ने जमकर ईंट-पत्थर चलाए। विपिन के साथियों का कहना है कि सुशील और रिशू ने असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। रिशू ने विपिन पर गोलियां चलाईं। सिर पर दो गोलियां लगने से वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। विपिन को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के बेटे के साथ कर रहा था काम
पिता रामचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि विपिन मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी हत्या की खबर सुनकर सांसद पुत्र भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि रामचंद्र परचून की दुकान के साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। विपिन के अलावा उनका बड़ा बेटा नितिन है, जो निजी कंपनी में नौकरी करता है। अभी किसी बेटे की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed