{"_id":"5bb34ae0867a557ff666c385","slug":"murder-of-man-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, लहुलूहान देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, लहुलूहान देख उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के जीरगंज में पांडेयगंज चौकी के पास रविवार देर रात 48 वर्षीय सुनील ठाकुर उर्फ दिलजले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इंदिरानगर के शक्तिनगर निवासी सुनील यहां सड़क किनारे ही रहकर चाय की दुकान में कप-प्लेट धोने का काम करता था।
रात करीब डेढ़ बजे ट्रक चालक ने उसे सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार देर शाम सुनील का बड़ा भाई अनिल थाना पहुंचा और पुलिस से वारदात की जानकारी ली।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पांडेयगंज गल्ला मंडी में रविवार रात थोक व्यापारी गोपाल शुक्ला की दुकान के बाहर ट्रक चालक विनोद कुमार द्विवेदी माल उतार रहा था तभी पास ही लहूलुहान हालत में अधेड़ को पड़ा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मृतक की शिनाख्त इंदिरानगर के शक्तिनगर निवासी चुन्नीलाल के बेटे सुनील ठाकुर के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनील यहां सआदतगंज में रहने वाले दिलीप व रमेश की चाय की दुकान में काम करता था।

पता लगाई जा रही है हत्या की वजह
डेमो
उसके भाई का कहना है कि सुनील शराब के नशे का आदी था। इसे लेकर अक्सर परिवारीजनों से झगड़ा होता था। इसलिए उसने कई महीने पहले घर छोड़ दिया था। वह गल्ला मंडी में सड़क पर ही रहता था और ढाबे में खाना खाता था।
बीच-बीच में वह अपने घर आता-जाता रहता था। उसके भाई अनिल ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। सुनील की हत्या किसने और किस वजह से की? इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि सुनील को नशेबाजी में हुए झगड़े के दौरान मारा गया है। वह किसके साथ शराब पी रहा था? यह जानकारी जुटाई जा रही है।