फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of man, case on girlfriend

प्रेम प्रसंग युवक की हत्या, प्रेमिका सहित चार पर मुकदमा

Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
murder of man, case on girlfriend
मलिहाबाद। प्रेम प्रसंग में कुशभरी गांव में हिमेश त्रिवेदी उर्फ होनू (25) की हत्या उसके ही घर में कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। वहीं पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर युवती समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद चिरंजीव मोहन के मुताबिक, कुशभरी गांव में जगदीश त्रिवेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गांव में उनके दो मकान हैं। एक गांव के बाहरी हिस्से में और पुराना मकान गांव के अंदर है। जगदीश का छोटा बेटा हिमेश पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। वह गांव के अंदर पुराने मकान में ही रात को सोने जाता था। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह पुराने मकान में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक वह नहीं आया तो बड़ा भाई सोनू उसे बुलाने केलिए पुराने घर पर पहुंचा।
विज्ञापन

सोनू के मुताबिक, जब वह घर पर पहुंचा तो बाहर से दरवाजा आपस में चिपका था, जैसे ही धक्का दिया वह खुल गया। अंदर जिस कमरे में होनू सोता था, उस कमरे में गया तो वहां होनू नहीं था। उसे तलाशते हुए जब वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो हिमेश का शव दरवाजे के पास औंधे मुंह पड़ा था। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। सिर पर चोट के निशान थे। भाई का खून से लथपथ शव देखकर सोनू ने शोर मचाया। इसके बाद परिवारीजनों के साथ गांव के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, हिमेश की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में रिश्तेदारी में आई युवती से था संबंध
पुलिस के मुताबिक, मृतक हिमेश का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक की साली से था। वह अक्सर गांव में आने के बाद उससे मिलती थी। इसकी जानकारी होने पर उसके रिश्तेदारों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पहले उसने किसी महिला के साथ संबंध भी बनाया था। पुलिस ने साक्ष्यों को जुटाकर पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, मृतक के बाबा कृष्ण कुमार त्रिवेदी ने गांव के सत्यनारायण, उनके बेटे जुगुल, राम अवध और राम अवध की साली के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन के मुताबिक, बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed