{"_id":"6108502e8ebc3e84670ed53b","slug":"murder-of-man-by-uncles-and-grandfather-lucknow-news-lko589652935","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-बाबा ने मिलकर भतीजे को फावड़े से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-बाबा ने मिलकर भतीजे को फावड़े से काट डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में सोमवार देर शाम भूमि विवाद की रंजिश में दो चाचा ने अपने भतीजे की फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात में मृतक का बाबा भी शामिल है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की है।
मलिहाबाद के दाऊदपुर गांव निवासी राम सहाय का पुत्र नरेंद्र (25) सोमवार शाम अपने खेत में काम कर रहा था। तभी नरेंद्र के चाचा रितिक व राम सूचित और बाबा रामआसरे वहां पहुंचे। तीनों ने नरेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। फिर उसे खींचकर जगतापुर गांव उठा ले गए। वहां दोनों चाचा ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर नरेंद्र की हत्या कर दी। फिर तीनों भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर नरेंद्र के परिवारीजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ शव देख नरेंद्र के परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के सामने सहन की जमीन को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। कई बार कहासुनी भी हुई है। इसी रंजिश में नरेंद्र की हत्या कर दी गई।
मलिहाबाद थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह व इंस्पेक्टर माल ने भी मौका मुआयना कर परिवारीजनों व ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। मलिहाबाद क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापे मार रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।