फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of his wife

पत्नी को पीटकर मार डाला

Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
murder of his wife
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के नया पुरवा गांव में शनिवार रात कहासुनी के बाद मंजू (33) की उसके पति संजय ने लोहे की फुंकनी से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पति नशे में धुत था। डीसीपी दक्षिण डॉ. ख्याति गर्ग, एडीसीपी पुर्णेंदू सिंह, एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी व प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मंजू के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज स्वाती चौधरी के मुताबिक, नया पुरवा गांव निवासी संजय कुमार शनिवार रात 11 बजे घर पहुंचा। वह नशे मे धुत था और पत्नी मंजू से झगड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर पति ने लोहे की फुंकनी से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ ने सुबह घटना की जानकारी मंजू के मायके वालों को दी। मृतका के बड़े भाई अमरेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आलाधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे के साथ घूमने का लगाया आरोप
प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ घूमती थी। जब भी मना करता था तो वह लड़ाई करने लगती थी। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने पत्नी को पीटा था। संजय ने पत्नी की हत्या की बात कुबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को घायल देखकर चीखता रहा मासूम
चीख पुकार होने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। मां को घायल देख आठ साल का शनि चीखता रहा, लेकिन नशे में चूर संजय को बेटे की भी चीख सुनाई नहीं दी। मां की मौत व पिता को जेल जाने के बाद वह गुमसुम हो गया। आसपास के लोगों ने मासूम को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed