{"_id":"5d13b4c48ebc3e3cdb332144","slug":"murder-of-handicapped-man-barabanki-desk-news-lko4674347114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के फार्म हाउस में दिव्यांग युवक की सिर कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा के फार्म हाउस में दिव्यांग युवक की सिर कूचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रिटायर्ड दरोगा के फार्म हाउस में दिव्यांग युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी मगर मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी व सीओ ने भी मौका मुआयना करके जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।
लोनीकटरा इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह के मुताबिक बुधवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम बेड़ौरा गांव में बंद पड़े फार्म हाउस के कमरे में दिव्यांग युवक का शव पड़ा होने की ग्रामीणों ने खबर दी।
विज्ञापन
ये फार्म हाउस हैदरगढ़ कस्बा निवासी पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई कन्हैयालाल दीक्षित का है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी चराने निकले कुछ लोगों ने जब कमरे का कुंडा टूटा देख दरवाजा खोला तो भीतर युवक का शव पड़ा देख दंग रह गए।
इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि बाएं हाथ से दिव्यांग 35 वर्षीय युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कुचला गया है। युवक सिर्फ अंडरवियर पहने था जबकि उसके हाथ में फटी हुई शर्ट फंसी मिली है।
इससे माना जा रहा है कि उसने खुद को बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष किया होगा। घटनास्थल से थोड़ी दूर एक खेत में टूटी चूड़ी, हाथ की घड़ी, साबुन व पेन पड़ा मिला है और खेत में घिसटने के निशान भी हैं।
इससे ये लग रहा है कि खेत में हत्या करके शव कमरे में छिपाया गया है। कोतवाल ने बताया आशनाई में हत्या करके पहचान छिपाने के लिए सिर कुचलकर बंद पड़े फार्म हाउस में लाश फेंकने की आशंका है।
पुलिस घटना की जांच करके मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा व सीओ एसके राय ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया व जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। सीओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपार्ट दर्ज कराकर जांच की जा रही है।