फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of ex pradhan

रंजिश में की गई पूर्व प्रधान की हत्या

Mon, 21 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
murder of ex pradhan
लखनऊ। मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा केपूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय की हत्या पुरानी रंजिश में रेकी करने के बाद की गई। रविवार को गौरा स्थित ईंट-भट्ठे के पास हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर केमुताबिक, सुजीत पांडेय सुबह व शाम भट्ठे पर जाते थे। बदमाशों को उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन

पुलिस की शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि सुजीत की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। परिवारीजनों ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है। न ही किसी पर आरोप लगाया है। सुजीत ने इलाके में अच्छी खासी संपत्ति अर्जित कर ली थी। वहीं कई सालों से लगातार प्रधान रहे। हाल ही में मोहनलालगंज को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से सुजीत ने अध्यक्ष पद की तैयारी भी शुरू कर दी थी। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

9 एमएम पिस्तौल से की गई फायरिंग
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, बदमाशों ने हमले में 9 एमएम के असलहे का प्रयोग किया है। मौके से 8 खोखे बरामद हुए है जिसमें चार खोखे 9 एमएम के हैं। वहीं चार खोखे .32 बोर के हैं। एक तमंचा भी मौके से मिला है। पुलिस केमुताबिक ,.32 बोर का खोखा सुजीत पांडेय केलाइसेंसी असलहे का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सुजीत का असलहा उनको मिल गया है। पुलिस ने वारदात के बाद से इलाके में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद निगोहां की तरफ भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की सुरक्षा में चलाई पूर्व प्रधान ने गोली
पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय के पास लाइसेंसी असलहा है। बदमाशों ने जब उन पर फायरिंग की तो खुद को बचाने केलिए उन्होंने जवाबी फायरिंग की। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन गोली लगने क े कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
सिर्फ दो मिनट में हुई पूरी वारदात
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूरी वारदात महज दो मिनट में ही हो गई। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही बाइक पर आए थे। उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। सुजीत केदरवाजा खोलते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस व स्थानीय लोगों को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश भाड़े के शूटर थे। पुलिस स्थानीय लोगों के बताए हुलिया केआधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं इलाके में आक्रोश को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई
एक बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुजीत को एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गोलियों की संख्या बताई जा सकती है। सुजीत ने भी जवाबी फायरिंग की है, इसकी पुष्टि हुई है। उनके पास लाइसेंसी असलहा है। मौके पर 9 एमएम व .32 बोर केखोखे मिले हैं। हत्या के पीछे रंजिश की आशंका है। परिवारीजनाें के तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डीके ठाकुर, पुलिस कमिश्नर लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed