फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of ex driver of mukhtar ansari

मुख्तार के करीबी ठेकेदार को नजदीक से मारी गई थी चार गोलियां

Tue, 14 Dec 2021 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
murder of ex driver of mukhtar ansari
लखनऊ। कृष्णानगर में रविवार शाम बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार महेंद्र प्रताप को बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से चार गोलियां मारी थीं। पुलिस ने इस हत्याकांड में साथी ठेकेदार समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अब तक 50-60 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं जिनमें बदमाशों को बाइक से जाते हुए देखा गया है। महेंद्र की हत्या में उसके बेटे विक्की ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महेंद्र प्रताप को बदमाशों ने चार गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव सुपुर्द कर दिया गया है। परिवारीजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक, दो गोलियां बदमाशों से सिर पर मारीं जिसमें एक आर-पार हुई। दूसरी पोस्टमार्टम में बरामद हो गई। तीसरी गोली पेट में मारी गई जो आरपार हुई। वहीं, चौथी पेट के नीचे मारी गई जो जांघ के पास मिली। वहीं एक गोली सिर को छूती हुई निकल गई। पुलिस गाजीपुर में चल रही रंजिश, रुपयों के विवाद, अवैध संबंधों समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच से छह राउंड फायरिंग हुई है। एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, महेंद्र प्रताप की हत्या के मामले में करीब 50-60 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई टीमों को लगाया गया है। अभी तक जितने फुटेज मिले हैं, किसी में भी हमलावरों की बाइक का नंबर नहीं नजर आया है। बदमाशों की तस्वीरें मिली हैं। उसके आधार पर उनके आने व जाने का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कभी हुआ करता था मुख्तार अंसारी का चालक
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र प्रताप कभी मऊ के बाहुबली विधायक व बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का करीबी चालक हुआ करता था। मूलरूप से गाजीपुर जिले के नक्खास का रहने वाला महेंद्र काफी शातिर बदमाश रहा है। सूत्र बताते हैं कि मुख्तार जब भी खुली जिप्सी से निकलता था तो जिप्सी वही चलाता था। मुख्तार के जेल जाने के बाद वह सांसद अफजल अंसारी के साथ रहा। इसके बाद वह लखनऊ आ गया। यहां भी अंसारी बंधुओं से ताल्लुकात रहे। इसी बीच वह ठेके पर मकान बनवाने व गिराने का काम करने लगा। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र का पुराने लखनऊ के रहने वाले एक ठेकेदार से विवाद भी सामने आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पहले दोनों साथ में ही काम करते थे। पुलिस पूर्वांचल के माफिया गिरोहों से रंजिश के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पत्नियों के राज सुलझाने में फंसी पुलिस
महेंद्र प्रताप की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसके परिवारीजनों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो कई राज खुले। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र की तीन पत्नियां है। तीनों लखनऊ में ही रहती हैं। महेंद्र की पहली पत्नी मीना है। दूसरी का नाम सीमा व तीसरी बबिता सिद्दीकी है। पुलिस तीनों पत्नियों के राज को सुलझा नहीं पा रही है। पुलिस हत्या के पीछे महेंद्र के अवैध संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
ठेकेदार समेत 13 हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने महेंद्र की हत्या में उसके साझीदार ठेकेदार असलम को संदिग्धों की श्रेणी में रखा है। पुलिस ने रविवार रात को ही पुराना सरदारीखेड़ा निवासी असलम को हिरासत में ले लिया। उससे कई राउंड की पूछताछ की गई। 12 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला है।

गाजीपुर का था हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र प्रताप गाजीपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ गाजीपुर के कई थानों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। वहीं लखनऊ के सआदतगंज, ठाकुरगंज व हजरतगंज में भी रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। महेंद्र पर लखनऊ में डीआरएम कार्यालय में ठेकेदारों को रेलवे ठेके के विवाद में धमकी देने का भी मामला सामने आया है। पुलिस की एक टीम गाजीपुर के लिए रवाना हो गई है। वहां भी महेंद्र से रंजिश के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस के मुताबिक,अभी तक गैंगवार की बात सामने नहीं आई है। लेकिन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने महेंद्र के साझीदार असलम से भी पूछताछ की है। उसने बताया कि महेंद्र काफी गुस्सा करताथा। उसके कई महिलाओं से रिश्ते भी सामने आए हैं। डीसीपी डॉ. ख्याति गर्ग के मुताबिक, हत्याकांड की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गाजीपुर रंजिश का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed