फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a woman in kakori

महिला की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव, रेप की आशंका

Tue, 27 Oct 2020 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman in kakori
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
काकोरी के बेहटा गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह एक 40 साल की महिला का शव पड़ा मिला। खून से लथपथ महिला का गला रेता गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में संपर्क कर रही है। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


एसीपी काकोरी सैय्यद मो. कासिम आब्दी के मुताबिक, सोमवार सुबह बेहटा गांव के मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम बुलाई गई थी। महिला के शरीर पर लाल कुर्ता, काले रंग की लेगी थी। हाथ में लाल कंगन, कलावा, गले में दुपट्टा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई है। शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त के लिए राजधानी सहित आसपास के कई थानों में संपर्क किया गया है। सभी थानों से महिलाओं की गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

तलाशा जा रहा रिकॉर्ड

सोमवार सुबह महिला का शव मिलने से आसपास केे गांव के लोग जुट गये। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव को किसी वाहन के माध्यम से इलाके में फेंका गया है। महिला के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान मिला है।

गले से रक्तस्राव हो रहा था। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। डीसीपी रईस अख्तर के अनुसार, महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस की एक टीम बेहटा, नारायणपुर सहित आसपास के एक दर्जन गांवों में महिला की तस्वीर लेकर पहचान कराने की कोशिश करती रही।

शव के पास ही घूमता रहा कुत्ता
पुलिस ने शिनाख्त कराने के साथ ही अपराधियों के सुराग के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर बुलाई। वह शव के आसपास ही चक्कर लगाता रहा। कुछ देर वहां घूमने के बाद नारायणपुर गांव की तरफ करीब 200 मीटर गया। इसके बाद रुक गया। एसीपी के मुताबिक, महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त न होने की दशा में 72 घंटे बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed