फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder FIR registered against businessman's second wife and two others

Lucknow News: कारोबारी की मौत के मामले में दूसरी पत्नी व दो अन्य पर हत्या की एफआईआर

Wed, 30 Sep 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered against businessman's second wife and two others
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां निवासी कारोबारी राजू श्रीवास्तव की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। कारोबारी की मां सुशीला ने आरोप लगाया कि तीन करोड़ रुपये की दुकानों को अपने नाम कराने के लिए आरोपियों ने राजू की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के रेलबाजार स्थित मीरपुर कैंट निवासी सुशीला के मुताबिक, 25 जुलाई 2025 को रिश्तेदार ने राजू के खुदकुशी करने की सूचना दी। घर पहुंचने पर शव जमीन पर मिला। उनका आरोप है कि राजू ने दो दिन पहले बड़े भाई को बताया था कि पत्नी दामिनी, साला अमित और सास अमीनाबाद स्थित चार दुकानें अपने नाम कराने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। साथ ही 58 लाख रुपये भी हड़प लिए। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना इंस्पेक्टर राजीव रंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed