फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder FIR registered against boyfriend in connection with young woman's death.

Lucknow News: युवती की मौत के मामले में प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी

Wed, 14 Oct 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered against boyfriend in connection with young woman's death.
युवती की मौत के मामले में प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की बड़ी बहन ने उसके साथ होटल में ठहरे प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने होटल के कमरे में जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध पर उसे बालकनी से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मंगलवार को डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मां और ममेरे भाई के साथ थाने पहुंची मृतका की बड़ी बहन ने सुलतानपुर के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द निवासी अवनीश के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। मृतका की बड़ी बहन के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बहन के साथ चौक स्थित नक्खास बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। लौटते समय बहन अकबरी गेट के पास रुक गई। दोपहर करीब 1:30 बजे कॉल करने पर उसने बताया कि वह अवनीश के साथ लुलु मॉल में है। दोपहर तीन बजे उसका फोन बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रात आठ बजे पुलिस ने सूचना दी कि शाम करीब 6:30 बजे युवती होटल की 10वीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अवनीश मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बड़ी बहन का आरोप है कि फुटेज से पता चला कि अवनीश युवती को बहला-फुसलाकर अकबरी गेट के पास से अपनी कार में बैठाकर होटल ले गया था। दोनों ने सुबह 11:46 बजे कमरा नंबर 1037 में चेक-इन किया था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि अवनीश उनकी बेटी को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। चार दिन पहले बेटी ने बताया था कि शादी के लिए दोनों में विवाद हुआ था।

युवती की शादी 26 फरवरी 2020 को हुई थी। पति से अनबन के बाद तलाक का मुकदमा चल रहा था, जिसमें मंगलवार को अदालत में पेशी थी। युवती पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता की वर्ष 2014 में मौत हो चुकी है। दोनों भाई ओमान में नौकरी करते हैं। वह मुंशी पुलिया स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी लेकिन डेढ़ महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। परिजनों के मुताबिक, चार महीने बाद उसकी छोटी बहन की शादी होनी है। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed