फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder complaint against ASP Mukesh Pratap

Lucknow News: एएसपी मुकेश प्रताप के खिलाफ हत्या की तहरीर

Sun, 03 Aug 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Murder complaint against ASP Mukesh Pratap
एएसपी मुकेश प्रताप।
लखनऊ। सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। उनकी पत्नी नितेश सिंह का शव बुधवार को पुलिस लाइन स्थित आवास में फंदे पर लटका मिला था। शनिवार रात फिरोजाबाद से लखनऊ पहुंचे नितेश के भाई प्रमोद कुमार ने महानगर थाने में एएसपी और उनके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नितेश की साजिश के तहत हत्या की गई।
विज्ञापन

प्रमोद के मुताबिक नितेश की शादी 30 नवंबर 2012 को मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही मुकेश के आशियाना की महिला से करीबी संबंध हो गए थे। इस वजह से वह नितेश को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। उनकी बहन ने कई बार इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


नितेश ने बताया था कि मुकेश महिला से फोन पर बात करते हैं और बाहर मिलते हैं। प्रमोद ने हर बार परिवार व बच्चों का हवाला देकर बहन को समझा दिया। आरोप है कि महिला के बारे में मुकेश के माता-पिता और भाई से भी शिकायत की गई, पर किसी ने साथ नहीं दिया। इससे नितेश निराश रहने लगी। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भांजी ने बताई पूरी कहानी

प्रमोद का कहना है कि बुधवार को भांजी अनन्या ने फोन कर बताया था कि मंगलवार को पापा व बुआ ने एक महिला को लेकर मां से झगड़ा किया था। दोनों मां को घर से जाने के लिए कह रहे थे। आरोप है कि दोनों ने मारपीट की। इसके बाद नितेश फंदे पर लटकी मिलीं। प्रमोद बहन के घर पहुंचे तो नितेश का शव फर्श पर पड़ा था। आरोप लगाया कि मुकेश और उनके घरवाले नितेश पर तलाक का दबाव डालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed